हमें थामे रहे
सबका बोझ सहे, धरती माँ
फिर भी कुछ न कहे, धरती माँ
उसके सीने पे चलें हल, कुदाल
फिर भी हरी रहे, धरती माँ
उसकी नसों में नदियाँ बनके
उसका प्यार बहे, धरती माँ
'पराग' अरबों बरस से घूम रही है सूरज के गिर्द
फिर भी हमें थामे रहे, धरती माँ
कठिन शब्द: कुदाल – खोदने का औज़ार · गिर्द – चारों ओर