दुख में छुपा उल्लास
प्यासे की बुझती प्यास, मरूद्यान
मरते हुए की आस, मरूद्यान
दूर से लगे इक धोखा-सा
पहुँचो, तो सच में पास, मरूद्यान
रेत के नीचे भी बहता है इक दरिया
उसका है ये एहसास, मरूद्यान
'पराग' दुख के रेगिस्तान में भी कहीं
छुपा है इक उल्लास, मरूद्यान
कठिन शब्द: मरूद्यान – रेगिस्तान में पानी और हरियाली की जगह · एहसास – अनुभूति · उल्लास – ख़ुशी