मौत भी इक अवकाश
धरती, जल, अग्नि, वायु, आकाश, पंचतत्व
इन्हीं से जन्मा हर इक प्रकाश, पंचतत्व
मिट्टी में हड्डी, पानी में ख़ून
साँस में हवा की तलाश, पंचतत्व
मरके भी कुछ खोता नहीं इंसान
लौट जाए, नहीं विनाश, पंचतत्व
'पराग' इन पाँचों का खेल है ये जीवन
मौत भी इक अवकाश, पंचतत्व
कठिन शब्द: पंचतत्व – धरती, जल, आग, हवा और आकाश · अग्नि – आग · वायु – हवा · विनाश – बर्बादी · अवकाश – छुट्टी