ख़ुदा-सी हवा
पेड़ों को झूला झुलाती हवा
बच्चों को लोरी गाके सुलाती हवा
परदेस गए की ख़ुशबू लाके
आँखों को कभी रुलाती हवा
'पराग' दिखती नहीं, पर सब हिलाती है
ख़ुदा की तरह बुलाती हवा
कठिन शब्द: लोरी – सुलाने का गीत · परदेस – विदेश
पेड़ों को झूला झुलाती हवा
बच्चों को लोरी गाके सुलाती हवा
परदेस गए की ख़ुशबू लाके
आँखों को कभी रुलाती हवा
'पराग' दिखती नहीं, पर सब हिलाती है
ख़ुदा की तरह बुलाती हवा
कठिन शब्द: लोरी – सुलाने का गीत · परदेस – विदेश
पतंग ने कहा, "मैं उड़ रही हूँ, देखो मेरा कमाल,"
हवा मुस्कुराई, चुप रही, न किया कोई सवाल।
फिर हवा रुकी, तो पतंग धीरे-धीरे गिरी,
समझ गई, उसकी उड़ान किसी और की साँस से थी भरी।
हवा हर तरफ़ है, पर कोई उसे घर नहीं कहता,
जो सबको थामे, उसका कोई नाम नहीं रहता।
'पराग', हवा सिखाती है, बिना दिखे काम आना,
हर उड़ान के पीछे चुपचाप ख़ुद को लुटाना।
कठिन शब्द: लुटाना – दे देना