धरती का करवट लेना
आसमान बिखेरे सोना सूर्यास्त में
उजला हर इक कोना सूर्यास्त में
दिन भर की थकान, सारी भागदौड़
अच्छा लगे सब खोना सूर्यास्त में
सूरज डूबता नहीं, हम मुड़ जाते हैं
बस धरती का करवट लेके सोना, सूर्यास्त में
'पराग' अंत भी इतना सुंदर हो सकता है
तो फिर किस बात का रोना, सूर्यास्त में
कठिन शब्द: करवट – एक ओर मुड़ना