चमक न खोती ओस
पत्ते पे चमके मोती, ओस
रात भर घास पे सोती, ओस
सूरज आए, तो उड़ जाए चुपचाप
न शिकवा, न रोती, ओस
हर बूँद में इक पूरा सूरज झलके
छोटी-सी, पर बड़ी होती, ओस
'पराग' पल भर की ज़िंदगी में भी
अपनी चमक न खोती, ओस
कठिन शब्द: शिकवा – शिकायत
पत्ते पे चमके मोती, ओस
रात भर घास पे सोती, ओस
सूरज आए, तो उड़ जाए चुपचाप
न शिकवा, न रोती, ओस
हर बूँद में इक पूरा सूरज झलके
छोटी-सी, पर बड़ी होती, ओस
'पराग' पल भर की ज़िंदगी में भी
अपनी चमक न खोती, ओस
कठिन शब्द: शिकवा – शिकायत
सुबह-सुबह ओस भरी घास पे नंगे पाँव चला,
ठंडक तलवों से होके दिल तक पहुँची, जैसे कोई गीत ढला।
हर पत्ते पे एक छोटा-सा आईना,
उसमें आसमान, पेड़, और मेरा सपना।
ओस कहीं बाहर से नहीं आती, हवा की नमी ही ठंडी होके उतरती है,
जैसे भीतर का कोई आँसू रात के सन्नाटे में धीरे से बिखरती है।
'पराग', ओस सिखाती है, छोटी उम्र में भी चमकना,
सुबह तक जीना, पर पूरी सुबह को अपने में रखना।
कठिन शब्द: तलवा – पैर का निचला हिस्सा