उस पार तक
पहाड़ों की पुकार नदी के गीत में
मछलियों का प्यार नदी के गीत में
कंकड़ों पे बजती, घाटों पे रुकती
बहती इक धार नदी के गीत में
सागर से मिलने की इक तड़प है
सदियों का इंतज़ार नदी के गीत में
'पराग' जो इस किनारे गाया, वो सुनाई दे
दूर उस पार, नदी के गीत में
कठिन शब्द: तड़प – बेचैनी