भोले पत्थर
सदियों से कुछ न बोले पत्थर
अपना दिल न खोले पत्थर
ठोकर खाए, बारिश सहे
हर दुख को चुप में तोले पत्थर
लाखों बरस का इतिहास लिए
फिर भी कितने भोले पत्थर
'पराग' पहाड़ से टूटके भी रोया नहीं
नदी में बहके डोले पत्थर
कठिन शब्द: तोलना – परखना · डोलना – लुढ़कना