धरती के तारे
धरती पे उतरे तारे, जुगनू
अँधेरे के सहारे, जुगनू
इक-इक लौ से रौशन है जंगल
छोटे-छोटे सितारे, जुगनू
हज़ारों इक साथ जलें-बुझें, इक लय में
जैसे दिल की धड़कन पुकारे, जुगनू
'पराग' बचपन में बोतल में बंद किए थे
आज याद आते हैं वो सारे जुगनू
कठिन शब्द: लय – ताल