जितने दिल, उतने चाँद
रात भर ठहरे नदी में चाँद
लहरों संग लहरे नदी में चाँद
कोई पत्थर फेंके, तो टूटे
फिर जुड़े सुनहरे, नदी में चाँद
'पराग' आसमाँ का इक चाँद, पर लहरों पे हज़ार
जितने भी दिल, उतने गहरे नदी में चाँद
कठिन शब्द: लहराना – लहरों की तरह हिलना