आसमाँ के पाँव
घाटी के सब रस्ते खोए कोहरे में
पेड़-पहाड़ चुपचाप सोए कोहरे में
सूरज भी देर से आया आज
जैसे रात भर वो भी रोए कोहरे में
बादल ज़मीन पे उतर आए हों जैसे
आसमाँ के पाँव धोए कोहरे में
'पराग' धीरे-धीरे छँटेगा ये सफ़ेद पर्दा
फिर उगेंगे वो सपने, जो बोए कोहरे में
कठिन शब्द: छँटना – हटना