नदी की क्या ग़लती
सब कुछ नदी में खोई बाढ़ में
माँ छत पे बैठी रोई बाढ़ में
बच्चे भूखे, मवेशी बहे
पूरी बस्ती न सोई बाढ़ में
जिस नदी को पूजा, उसी ने घर उजाड़ा
उसकी भी क्या ग़लती कोई, बाढ़ में
'पराग' नाव से आए अजनबी हाथ
अपना लगा हर कोई बाढ़ में
कठिन शब्द: मवेशी – पशु