सब कुछ उधार
ये जो साँस ले रहे हो, ये हवा है उधार
बच्चों के आसमाँ की ये घटा है उधार
जंगल की जड़ी-बूटी, समंदर का नमक
हर ज़ख़्म पे लगी जो, वो दवा है उधार
'पराग' जो बूँद आज पी, डायनासोर भी पी चुके
लौटाना है वैसा ही, सब सदा है उधार
कठिन शब्द: घटा – बादल · सदा – हमेशा