बर्फ़ में क़ैद साँस
हिमालय की सफ़ेद चादर पिघल रही है
गंगा की माँ धीरे-धीरे गल रही है
ग्लेशियर पीछे हटा, तो गाँव ने देखा
जहाँ बर्फ़ थी, वहाँ घास निकल रही है
बर्फ़ में क़ैद थी लाखों बरस पुरानी हवा
वो साँस आज हमारे बीच टहल रही है
'पराग' जो बर्फ़ सदियों से चुप थी
आज वो कुछ कहने को मचल रही है
कठिन शब्द: ग्लेशियर – हिमनद · मचलना – बेचैन होना