बेसुर साँसें
खो गया शहर का सूरज आज धुएँ में
घुटती है हर इक आवाज़ धुएँ में
परिंदे भटके, भूले अपनी परवाज़
बेसुर हुआ साँसों का साज़ धुएँ में
जिस आसमाँ में दादी तारे गिनती थीं
छुप गए उसके सारे राज़ धुएँ में
'पराग' हमने ही तो सुलगाई ये आग
अब किस बात पे करें नाज़ धुएँ में
कठिन शब्द: परवाज़ – उड़ान · साज़ – वाद्य · नाज़ – गर्व