मैली लहर
तैरती है इक सफ़ेद थैली समंदर में
लहर भी हो गई अब मैली समंदर में
जेलीफ़िश समझकर कछुए ने खा ली
मौत की इक दावत फैली समंदर में
'पराग' जो बोतल आज फेंकी, पाँच सौ बरस रहेगी
हमसे लंबी उम्र जिएगी, अकेली, समंदर में
कठिन शब्द: जेलीफ़िश – पारदर्शी समुद्री जीव