छल्लों में लिखी बारिश
इक पेड़ क्या गिरा, कितने घर कट गए
घोंसलों में सोते परिंदों के पर कट गए
सड़क चौड़ी हुई, शहर पास आया
पर छाँव में बीते सारे सफ़र कट गए
हर छल्ले में लिखी थी इक बरस की बारिश
आरी चली, तो सदियों के अक्षर कट गए
'पराग' जंगल कटे, तो बादल भी रूठे
आसमाँ से बारिश के मंज़र कट गए
कठिन शब्द: छल्ला – तने का गोल घेरा, जो हर साल बढ़ता है · आरी – लकड़ी काटने का औज़ार · मंज़र – दृश्य