पहाड़ की चिट्ठी
जो सबकी प्यास बुझाती थी, वो प्यासी है नदी
किनारों पे बैठी इक बूढ़ी उदासी है नदी
बाँधों में बँटी, नहरों में लुटी
अपने ही घर में अब दासी है नदी
'पराग' पहाड़ की चिट्ठी थी जो सागर के नाम
रस्ते में सूखकर रह गई ज़रा-सी है नदी
कठिन शब्द: दासी – सेविका