सन्नाटे की दोपहर
सूनी पड़ी हर गली दोपहर में
तपती धरती जली दोपहर में
कुत्ता भी ढूँढे पेड़ की छाँव
मुरझाई हर कली दोपहर में
सूरज ठीक सर पे, परछाईं ग़ायब
परछाईं पाँवों तले चली दोपहर में
'पराग' मटके का पानी, नीम की हवा
लगे जैसे मिश्री की डली दोपहर में
कठिन शब्द: मिश्री – जमी हुई चीनी · डली – टुकड़ा