गिले सिले सूर्योदय
पूरब में कमल खिले, सूर्योदय
अँधेरे-उजाले मिले, सूर्योदय
परिंदों ने पंख झाड़े, उड़े
पेड़ों के पत्ते हिले, सूर्योदय
धरती घूमती रहती है, तो हर पल कहीं न कहीं
नई सुबह के सिलसिले, सूर्योदय
'पराग' कल के सारे ज़ख़्म, सारे गिले
नई धूप ने सिले, सूर्योदय
कठिन शब्द: सिलसिले – क्रम · गिले – शिकायतें · सिलना – टाँकना