अपने बदन से बनाती
भूखे को फल, प्यासे को पानी पिलाती क़ुदरत
थके को पेड़ की छाँव में सुलाती क़ुदरत
सुबह परिंदों के गीत से जगाती है
रात झींगुर की लोरी सुनाती क़ुदरत
पहाड़ों का चूना हड्डियों में, लहू में लोहा
हमें अपने ही बदन से बनाती क़ुदरत
'पराग' कितनी भी दूर भागे कोई
आख़िर अपने पास बुलाती क़ुदरत
कठिन शब्द: झींगुर – रात में बोलने वाला कीड़ा · चूना – पत्थरों में मिलने वाला कैल्शियम