माँ की डाँट-सा
लहरें बनकर उठा समंदर का ग़ुस्सा
भूचाल में काँपा पत्थर का ग़ुस्सा
बिजली कड़की, बादल फटे
टूट पड़ा अंबर का ग़ुस्सा
'पराग' जिस राख ने शहर दबाए, उसी में अंगूर उगे
माँ की डाँट-सा है ये अंदर का ग़ुस्सा
कठिन शब्द: भूचाल – भूकंप · अंबर – आकाश