आसमाँ की उँगली
पकड़ी थी इक नीली तितली बचपन में
छोड़ी थी नहर में मछली बचपन में
बादल गरजे, तो माँ के आँचल में छुपे
डराती थी जो कड़की बिजली बचपन में
अमरूद की डाल पे बैठके लगता था
छू लेंगे आसमाँ की उँगली बचपन में
'पराग' अब पेड़ कटा, नहर सूखी, दोस्त बिछड़े
जो जिया, वही था सब असली, बचपन में
कठिन शब्द: आँचल – पल्लू