पत्थर की गोद में फूल
थका मुसाफ़िर सोया शजर की गोद में
लहरें खेलें समंदर की गोद में
पत्थर की दरार में भी उग आया इक फूल
ज़िंदगी पले पत्थर की गोद में
'पराग' जब सब छूटा, तो वहीं लौटा
आख़िर सुकून मिला उस घर की गोद में
कठिन शब्द: शजर – पेड़ · सुकून – शांति