सौ मील दूर हिमालय
धुलके निखरा हर शजर बारिश के बाद
साफ़ हुई सबकी नज़र बारिश के बाद
सड़कों पे चमकें छोटे-छोटे आईने
उल्टा दिखे सारा शहर बारिश के बाद
धूल धुली, तो दिखा सौ मील दूर हिमालय
पंजाब के इक गाँव की सहर बारिश के बाद
'पराग' रोकर हल्का हुआ दिल भी ऐसा
जैसे थमा हो इक सफ़र बारिश के बाद
कठिन शब्द: शजर – पेड़ · सहर – सुबह