पगली नाव
गली के पानी में चली काग़ज़ की नाव
सपनों के सागर को निकली काग़ज़ की नाव
नाली में डूबी, तो रोए थे हम
जैसे टूटी हो कोई कली, काग़ज़ की नाव
'पराग' किसे ख़बर, बहके किस नदी से मिली
किस समंदर तक पहुँची, पगली काग़ज़ की नाव
कठिन शब्द: कली – अधखिला फूल