छाता फेंका
छाता फेंका, और जी भर भीगे
बचपन की तरह बे-डर भीगे
माँ डाँटेगी, ये भी याद था
फिर भी गली से घर तक भीगे
उसने भी छाता बंद किया मुस्काकर
फिर दो अजनबी सफ़र भर भीगे
'पराग' उम्र की गिनती भूल गए दादाजी
पोते का हाथ थामे, ठहाके भर-भर भीगे
कठिन शब्द: बे-डर – निडर · ठहाका – ज़ोर की हँसी