सात समंदर पार से
तपती धरती पे जब आई पहली बारिश
मिट्टी की सोंधी ख़ुशबू लाई पहली बारिश
बच्चे नंगे पाँव गलियों में दौड़े
सारी बस्ती संग नहाई पहली बारिश
किसी दूर समंदर की इक लहर थी कल तक
बादल बन, सात समंदर पार से छाई पहली बारिश
'पराग' जैसे परदेस से लौटा हो कोई अपना
भीगी पलकों से मुस्काई पहली बारिश
कठिन शब्द: सोंधी – भीनी, मिट्टी जैसी (ख़ुशबू)