उल्टा समंदर
ऐसे टूटके अंबर बरसा
जैसे उल्टा समंदर बरसा
सड़कें नदियाँ, गलियाँ नाले
रात भर बे-ख़बर बरसा
इक रात में इतना पानी गिरा, जितना
किसी रेगिस्तान पे उम्र भर बरसा
'पराग' जो बरसों से चुप था, वो बादल
आज दिल खोलके, जी भर बरसा
कठिन शब्द: अंबर – आकाश · बे-ख़बर – बेपरवाह