ज़रा-सी झुकी धुरी
पेड़ों ने पत्तों का रंग बदला
हवा ने चलने का ढंग बदला
धरती बस ज़रा-सी झुकी अपनी धुरी पे
और मौसम का हर अंग बदला
'पराग' मौसम आए-गए, पर वो न बदला
जिसने किसी रुत में न अपना संग बदला
कठिन शब्द: धुरी – जिस पर कोई चीज़ घूमे · रुत – ऋतु · संग – साथ