शरद पूनम की खीर
आसमाँ हुआ फिर निर्मल शरद में
खिल उठे ताल में कमल शरद में
बादल लौट गए, धुल गया अंबर
चाँदनी हुई और धवल शरद में
छत पे रखी खीर में अमृत बरसे
पूनम ने लिखी ऐसी ग़ज़ल शरद में
'पराग' बरसात के बाद ये ठहराव
जैसे रोकर हुआ मन उजल शरद में
कठिन शब्द: निर्मल – साफ़ · अंबर – आकाश · धवल – उजला सफ़ेद · उजल – उजला