छह साड़ियाँ
पीला-पीला सरसों में बसंत का रंग
ठिठुरती सुबहों में हेमंत का रंग
ग्रीष्म में तपे, वर्षा में भीगे, शरद में निखरे
हर ऋतु में झलके इक अनंत का रंग
छह साड़ियाँ बदले धरती बरस भर में
फिर भी न बदले उसके कंत का रंग
'पराग' जो हर मौसम में एक-सा रहे
वही है असली किसी संत का रंग
कठिन शब्द: हेमंत – शीत से पहले की ऋतु · अनंत – जिसका अंत न हो · कंत – पति, स्वामी