अनोखे फाहे
चुपके-चुपके रात भर गिरी बर्फ़
हर इक छत पर गिरी बर्फ़
देवदार ने ओढ़ी सफ़ेद चादर
हर बूढ़े शजर पे गिरी बर्फ़
करोड़ों फाहों में कोई दो एक-से नहीं
ऐसे हुनर से गिरी बर्फ़
'पराग' सारे रस्ते, सारे निशाँ मिट गए
नई-सी हुई हर डगर, गिरी बर्फ़
कठिन शब्द: देवदार – ऊँचा पहाड़ी पेड़ · शजर – पेड़ · फाहा – रुई जैसा टुकड़ा · डगर – रास्ता