मौत का सलीक़ा
हौले-हौले गिरते पत्ते
हवा में डोले गिरते पत्ते
आख़िरी सफ़र पे निकले हैं, फिर भी
न रोए, न कुछ बोले गिरते पत्ते
जिस जड़ ने इन्हें पाला था बरसों
उसी में खाद बनके घोले गिरते पत्ते
'पराग' मौत का ऐसा सलीक़ा देखो
रंग नए-नए खोले गिरते पत्ते
कठिन शब्द: हौले – धीरे · सलीक़ा – ढंग