पलाश की आग
उड़े हर तरफ़ रंग फागुन में
मन में जगी उमंग फागुन में
दुश्मन भी गले मिल जाएँ
छूटे न कोई संग फागुन में
दादा भी नाचे, ठंडाई में घुली
थोड़ी-सी जो भंग फागुन में
'पराग' जंगल में पलाश ने आग लगाई
बिना धुआँ, बिना जंग, फागुन में
कठिन शब्द: ठंडाई – होली का ठंडा पेय · भंग – भाँग · पलाश – लाल फूलों वाला पेड़, जिसे 'जंगल की आग' कहते हैं