नदी पे उतरा आसमाँ
गंगा में भोर का स्नान कार्तिक में
दीयों से नदी पे उतरा आसमान कार्तिक में
दीवाली की रौशनी, छठ का अर्घ्य
हर घर में इक मुस्कान कार्तिक में
चार महीने सोए देवता जागें
फिर से सजे जहान कार्तिक में
'पराग' तुलसी के आगे इक दीया
माँ का सबसे बड़ा दान कार्तिक में
कठिन शब्द: अर्घ्य – सूर्य को जल चढ़ाना · छठ – सूर्य-पूजा का पर्व