उफनती यमुना की राह
काली-काली लंबी रात भादों में
थमे न अब बरसात भादों में
उमस, कीचड़, मच्छर, बीमारी
फिर भी हरियाली की सौग़ात भादों में
यमुना ने भी झुककर दी राह
ऐसी हुई करामात भादों में
'पराग' जो अँधेरी रात में जन्मे, वही
दुनिया को दे गए उजली बात, भादों में
कठिन शब्द: उमस – नमी भरी गर्मी · सौग़ात – तोहफ़ा · करामात – चमत्कार