कवि पराग

श्रेणी: मौसम · विषय-सूची

सावन

विषय 0557 · श्रेणी: मौसम

धरती को छूता आसमाँ

कविता 1113 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.2/4

पेड़ों पे पड़ गए झूले सावन में
सारे दुख-दर्द भूले सावन में

जो आसमाँ बरसों दूर लगा
वो धरती को आके छू ले सावन में

'पराग' मेहँदी, हरी चूड़ी, और झूलों पे गीत
मन मयूर-सा फूले सावन में

कठिन शब्द: मयूर – मोर

कांवड़ का सफ़र

कविता 1114 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.6/4

सावन आते ही सड़कों पे केसरिया कांवड़िए चलते,
कंधों पे गंगाजल की कांवड़, नंगे पाँव, "बम-बम भोले" कहते।

सैकड़ों मील का सफ़र, छाले, बारिश, कीचड़, फिर भी न रुकें,
हर गाँव में लोग पानी, खाना, दवा लेकर उनके आगे झुकें।

किसी ने पूछा, "इतनी तकलीफ़ क्यों?" एक बूढ़ा बोला, मुस्काकर,
"जो जल हिमालय से आया, उसे लौटाना है शिव के माथे पर।"

'पराग', आस्था का भी अपना सावन होता है, जो पाँवों से बरसता है,
और हर छाले में भक्ति का एक फूल चुपचाप हँसता है।

कठिन शब्द: कांवड़ – बाँस पे लटके जल-पात्र · केसरिया – भगवा