कौवे के घर पली
आम की डाल पे छुपकर कूके कोयल
हर सुबह, हर सहर कूके कोयल
दिखती नहीं, बस आवाज़ आती
किसी अनदेखे शजर पे कूके कोयल
कौवे ने पाला, कौवे के घर पली
फिर भी अपने ही सुर में, मगर, कूके कोयल
'पराग' जो दिखे नहीं, फिर भी दिल छुए
ऐसा कोई असर, कूके कोयल
कठिन शब्द: सहर – सुबह · शजर – पेड़