आगे जाओ, लौट आओ
नीम की डाल पे सावन के झूले
सखियों का कमाल, सावन के झूले
पींगें बढ़ीं, तो छू लें आसमाँ
कैसा ये ख़याल, सावन के झूले
जितना आगे जाओ, उतना ही लौटो
सिखाएँ यही चाल, सावन के झूले
'पराग' ब्याही बेटियाँ पीहर लौटें
इंतज़ार करें हर साल, सावन के झूले
कठिन शब्द: पींग – झूले की ऊँची लहर · पीहर – मायका