फूलों की घड़ी
बाग़ों में फिर से आया फूलों का मौसम
हर डाली पे छाया फूलों का मौसम
तितली, भौंरे, मधुमक्खी, सबको
न्योता देके बुलाया फूलों का मौसम
हर फूल अपने वक़्त पे खुले, घड़ी-सा
क़ुदरत ने ऐसा सजाया फूलों का मौसम
'पराग' दो दिन खिलके मुरझाए, फिर भी
सबको हँसना सिखाया फूलों का मौसम
कठिन शब्द: न्योता – निमंत्रण