कवि पराग

श्रेणी: मौसम · विषय-सूची

उदास मौसम

विषय 0572 · श्रेणी: मौसम

धरती का सफ़र भी उदास

कविता 1143 · ग़ज़ल Jev गुणवत्ता: 1.1/4

आज बहुत है शहर भी उदास
सूखा खड़ा शजर भी उदास

सूरज न निकला, बादल न बरसे
धुँधली-धुँधली सहर भी उदास

डाकिया भी गुज़र गया चुपचाप
आज तो है ख़बर भी उदास

'पराग' अँधेरे में घूमती अकेली धरती
शायद उसका सफ़र भी उदास

कठिन शब्द: शजर – पेड़ · सहर – सुबह

भूरा इतवार

कविता 1144 · नज़्म Jev गुणवत्ता: 1.6/4

इतवार की सुबह बादल छाए, न धूप, न बारिश, बस भूरा आसमान,
घर में सब अपने-अपने कमरे में, जैसे कोई अनकहा सुनसान।

मैंने चाय बनाई, खिड़की पे बैठा, कोई गीत न सूझा,
उदासी आई, बैठी, जैसे पुराना मेहमान, न बोली, न कुछ पूछा।

फिर बिटिया आई, गोद में बैठी, बोली, "पापा, कहानी सुनाओ,"
और उस भूरे आसमान में भी जैसे किसी ने कहा, "मुस्काओ।"

'पराग', उदास मौसम को भगाना ज़रूरी नहीं, उसके साथ बैठ लेना,
कोई नन्हा हाथ आएगा, जो कहेगा, चलो, अब हँस देना।

कठिन शब्द: सुनसान – ख़ालीपन