पहला तराना
आज है कितना सुहाना मौसम
कर दे सबको दीवाना मौसम
उनसे मिलने की न थी कोई वजह
बन गया इक बहाना मौसम
भीगी ज़ुल्फ़ें, थरथराते होंठ
लिखे इक अफ़साना मौसम
'पराग' करोड़ों बरस से यूँ ही बरसता है
फिर भी लगे पहला तराना, मौसम
कठिन शब्द: अफ़साना – कहानी · तराना – गीत