तीस परिंदे, इक सीमुर्ग़
सुलैमान का भी था मेहमान हुदहुद
सिर पे कलगी, ऐसी शान हुदहुद
अत्तार ने लिखा, परिंदों को ले चला
सीमुर्ग़ की ओर, बनके निगहबान हुदहुद
पहुँचे तीस परिंदे, तो आईने में दिखे
ख़ुद ही थे सीमुर्ग़, ये पहचान, हुदहुद
'पराग' मेरी रूह को भी वो राह दिखा
ऐ सूफ़ियों के रहनुमा, मेहरबान हुदहुद
कठिन शब्द: कलगी – सिर पे पंखों का ताज · अत्तार – फ़ारसी सूफ़ी कवि · सीमुर्ग़ – पौराणिक परिंदा; फ़ारसी में 'सी मुर्ग़' का अर्थ तीस परिंदे · निगहबान – रखवाला · रहनुमा – राह दिखाने वाला