पंख की क़लम
मिला राह में पड़ा, इक टूटा पंख
किसी का अधूरा सफ़र, इक टूटा पंख
किताब में रखा, बरसों तक सहेजा
बन गया यादों का घर, इक टूटा पंख
पंख से ही बनी थी सदियों तक क़लम
लिख गया ग़ालिब का हुनर, इक टूटा पंख
'पराग' परिंदा फिर उगा लेगा नया
बस हमें दे गया असर, इक टूटा पंख
कठिन शब्द: सहेजना – सँभालकर रखना