आसमाँ ही बने घर
काँपता-सा इक डर, पहली उड़ान
फड़फड़ाते नन्हे पर, पहली उड़ान
गिरा, सँभला, फिर से उछला
छोटा-सा इक सफ़र, पहली उड़ान
बतासी उड़े, तो दस महीने तक न उतरे
आसमाँ ही बने घर, पहली उड़ान
'पराग' माँ डाल पे बैठी, चुप, साँस रोके
बच्चे पे टिकाए नज़र, पहली उड़ान
कठिन शब्द: बतासी – स्विफ़्ट पक्षी, जो महीनों हवा में ही रहता है