ख़ुद तोड़ा खोल
तोड़के खोल, निकला बाहर चूज़ा
देखे पहली बार अंबर चूज़ा
गीले-गीले नन्हे-से पंख
माँ के परों में ढूँढे घर चूज़ा
खोल के भीतर से सुनी थी माँ की पुकार
पहचाने बाहर आते ही स्वर, चूज़ा
'पराग' हर इंसान इक खोल में बंद है
तोड़े, तो बने निडर, चूज़ा
कठिन शब्द: खोल – अंडे का छिलका · अंबर – आकाश · स्वर – आवाज़