मुट्ठी भर तिनकों का संसार
तिनका-तिनका जोड़ा, बना प्यार का घोंसला
आँधी उड़ाए, फिर बने बार-बार घोंसला
माँ ने अंडे सेए दिन-रात
किसी नन्हे का इंतज़ार, घोंसला
मुट्ठी भर तिनके, इक डाल की गोद
पूरा इक संसार, घोंसला
'पराग' बच्चे उड़ गए, फिर भी डाल पे
टँगा है इक यादगार, घोंसला
कठिन शब्द: सेना – अंडे को गरमी देकर पकाना