गांधी की बकरी
चढ़ जाए हर ऊँचा पत्थर बकरी
मिमियाए सारा घर, बकरी
हर पत्ता चखे, हर झाड़ी कुतरे
बेफ़िक्र, बे-ख़बर बकरी
गांधी जिसे संग ले गए लंदन तक
सादगी का असर, बकरी
'पराग' ग़रीब की गाय कहलाए
करे उसकी गुज़र-बसर बकरी
कठिन शब्द: मिमियाना – बकरी का बोलना · कुतरना – दाँत से काटना · गुज़र-बसर – जीवन चलाना