समझदारी का इंकार
ढोए सारा भार गधा
फिर भी कहलाए बेकार गधा
धोबी का बोझ, कुम्हार की मिट्टी
करे दिन भर बेगार गधा
ख़तरे का रस्ता हो, तो अड़ जाए
समझदारी का इंकार, गधा
'पराग' इंसान ने ही नाम रखा उल्टा
सबसे सीधा, सबसे यार, गधा
कठिन शब्द: बेगार – बिना मज़दूरी का काम · अड़ना – ज़िद पे टिकना